{"_id":"5e31641e8ebc3e7090294f8d","slug":"miscreants-looted-in-aryavart-bank-anwalkhera-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े आर्यावर्त बैंक में डाला डाका, पुलिस चौकी से 400 मीटर दूरी पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े आर्यावर्त बैंक में डाला डाका, पुलिस चौकी से 400 मीटर दूरी पर हुई वारदात
Thu, 30 Jan 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कस्बा आंवलखेड़ा में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त की शाखा में बुधवार को दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने डाका डाला। मैनेजर के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर तीन लाख कैश लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर स्थित बैंक की सुरक्षा में लापरवाही की इंतहा यह मिली कि न तो सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, न ही थाने से किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी।
यह बैंक शाखा चौकड़ा लल्लू सिंह चौहान की आगरा जलेसर रोड पर स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर कई बरसों से चल रही है। बैंककर्मियों के मुताबिक बदमाश गालियां देते हुए बैंक में पहुंचे।

Trending Videos
तमंचे के बल पर डाली डकैती
हटो हटो का शोर मचाते इनमें से तीन मैनेजर के कमरे में चले गए जबकि दो ने स्टाफ और ग्राहकों को तमंचे के बल पर जमीन पर बैठा दिया। बैंक में आठ कर्मचारी, एक बैंक मित्र, चार महिला सहित 12 ग्राहक थे।
बैंक प्रबंधक आरबी माहेश्वरी से बदमाशों ने मारपीट की, उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। उनसे पूछा कि सीसीटीवी की डीवीआर कहां है? जानकारी मिलते ही उसे उखाड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने कैशियर धीरेंद्र सिंह सागर की केबिन में जाकर कैश काउंटर से तीन लाख रुपये लूट लिए।
उनके साथ भी मारपीट की। बैंक लूटकर बदमाश दो बाइकों से आगरा की ओर भाग निकले। सूचना पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए टीम गठित की गई हैं।