{"_id":"5ccb1bfebdec2207476e19e7","slug":"miscreants-looted-house-in-fatehabad-one-lakh-cash-and-gold-jewellery-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भारी पड़ रहे बदमाश, व्यापारी को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर भारी पड़ रहे बदमाश, व्यापारी को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट
Thu, 02 May 2019 10:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
लूट के बाद एकत्रित ग्रामीण, इंसेट में अस्त व्यस्त सामान
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद कस्बा के बाह रोड स्थित एक मकान में बदमाश बुधवार की रात घुस गए। तमंचा तानकर व्यापारी को बंधक बनाकर एक लाख रुपये, महिला के कुंडल और पांच मोबाइल लूट ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करके बदमाशों की तलाश की। पर, कोई सुराग नहीं लगा।
कस्बा के बाह रोड निवासी शिवकुमार पुत्र रमेशचंद्र की सड़क किनारे दुकान और ऊपर मकान है। पास ही गली में उसकी आइसक्रीम की फैक्ट्री भी है जहां उसके पिता रमेश चंद्र तथा भाई नितिन रहते हैं। बुधवार रात आइसक्रीम फैक्ट्री के पास में स्थित राकेश शर्मा के मकान में सीढ़ी लगाकर 5 बदमाश आ गए।
बदमाश वहां से शिवकुमार के मकान में घुसे और शिवकुमार के भाई नितिन, पिता रमेशचंद्र पर तमंचा तानकर शिवकुमार को बुलाने के लिए कहा। नितिन ने फोन कर शिवकुमार को बुलाया।

जैसे ही शिवकुमार आए, बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और दूसरे मकान में लेकर आए। जहां अलमारी से एक लाख रुपये लूट लिए। जाते जाते बदमाश शिवकुमार की मां शीला देवी के पहने कुंडल तथा पांच मोबाइल भी ले गए।
शिवकुमार और रमेश चंद्र को बांधकर छोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह खुद को छुड़ाकर उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी साथ ही थाने गए। पुलिस ने आकर मौके का मुआयना किया। बदमाशों की तलाश भी की। पर, उनका कोई सुराग नहीं लगी। एसएसआई राकेश कुमार सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।