फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants fled with cash and jewellery after posing as checking officers to Mother and daughter

Agra Crime:  मां-बेटी नहीं समझ पाईं...वो लुटेरे हैं, दोनों के साथ जिस तरह हुई लूट; आप भी रहें सावधान

Thu, 09 Oct 2025 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 08:17 AM IST
सार

वाहन का इंतजार कर रहीं मां-बेटी को बदमाशों ने कार में बिठाया। इसके बाद इनर रिंग रोड पर उनके गहने और नकदी छीन ली। आरोपी कार से उतारकर भाग निकले। 

विज्ञापन
miscreants fled with cash and jewellery after posing as checking officers to Mother and daughter
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में महिला और उसकी बेटी को कार में बैठाकर दो युवको ने चेकिंग के नाम पर नकदी व गहने ले लिए। दोनों को कार से उतारकर भाग निकले। पीड़िता के बेटे ओम कुमार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बरहन के गांव गढ़ी फौजी निवासी शकुंतला देवी बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे बेटी कांता उर्फ ममता के साथ मायके गढ़ी संपत्ति जाने के लिए कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि तभी एक कार सवार दो युवक आए और उन्हें छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: इंस्पेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर, फाड़ दिए रजिस्टर...पीआरडी जवान ने बिना ड्यूटी के निकाला मानदेय
विज्ञापन
विज्ञापन



इनर रिंग रोड पर पहुंचते ही युवकों ने आगे चेकिंग होने की बात कहते हुए जेवर व नकदी जमा करने को कहा। मां व बेटी ने अपने सोने की चेन, कान के कुंडल व 55 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद बहाने से दोनों को इनर रिंग रोड टोल से पहले उतारकर कार सवार फरार हो गए। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ कार सवारो ने टप्पेबाजी की है। टीम जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed