आगरा में दनादन वारदात: नेशनल हाईवे पर ढाई घंटे में दो डकैती और एक लूट, बदमाशों में पुलिस का नहीं खौफ
आगरा में बेखौफ बदमाश दनादन चोरी, लूट की वारदात हो रही हैं। नेशनल हाईवे पर ढाई घंटे में दो डकैती और एक लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं नजर आ रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइकर्स गैंग दनादन वारदात कर रहा है। इन पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खंदारी और आईएसबीटी के बीच मंगलवार रात 1:20 बजे से बुधवार तड़के चार बजे तक दो डकैती और एक लूट हुईं। बदमाशों ने दो चालक और एक बाइक सवार से रुपये और मोबाइल लूटे। विरोध पर तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई भी लगाई।
डौकी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी सतीश यादव एक मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। मंगलवार रात को 1:20 बजे वो ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक पर अपने घर जा रहे थे। खंदारी फ्लाईओवर पर दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तीन बदमाश पास आकर लूटपाट करने लगे। विरोध पर तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल और 4000 रुपये लूट लिए।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
दूसरी वारदात बरसाना, मथुरा निवासी सौरभ के साथ हुई। वह मैक्स वाहन के चालक हैं। रात 1:30 बजे फिरोजाबाद की तरफ से आम भरकर ला रहे थे। खंदारी फ्लाईओवर पर अचानक लोडर खराब हो गया। तभी हाईवे के दूसरी तरफ दो बाइक पर छह युवक नजर आए। उसे देखकर सभी रुक गए। युवक डिवाइडर से कूदकर उनके पास आए। उन्हें पीटने लगे। मोबाइल और 4000 रुपये लूट लिए। दोनों वारदात 10 मिनट के अंतराल पर हुईं।
तीसरी घटना फर्रुखाबाद के गांव नहरइया निवासी श्याम पाल सिंह के साथ हुई। वह बुधवार तड़के चार बजे भूसे की बुग्गी लेकर मथुरा की तरफ से जा रहे थे। वह खंदारी फ्लाईओवर से उतरे। आईएसबीटी कट के पास तीन बदमाशों ने घेर लिया। उन पर तमंचा दिया। धमकी दी। विरोध पर पिटाई कर 2000 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
हाईवे पर गश्त नहीं, पुलिस बूथ खाली
रुनकता से लेकर एत्मादपुर तक हाईवे पर लूट ही नहीं, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है। कहीं गश्त नजर नहीं आती है। पुलिस बूथ और बैरियर खाली पड़े रहते हैं। इस वजह से बाइकर्स और ऑटो गैंग वारदात करके आसानी से निकल जाता है। पीड़ितों को लूट के बाद भटकना पड़ता है। चौकी और थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला- मरने जा रहा हूं...और खा लिया जहरीला पदार्थ
दनादन वारदात, पुलिस की सक्रियता पर सवाल
शहर में वारदात के बाद वारदात हो रही हैं। कहीं न कहीं पुलिस फेल नजर आ रही है। 28 जून और 29 जून को जगदीशपुरा और ताजगंज क्षेत्र में तीन महिलाओं के साथ वारदात हुई थी। किसी महिला से मोबाइल तो किसी से चेन लूटी गई। इसके बाद पांच जून को एत्मादपुर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर, फतेहाबाद निवासी व्यापारी और अलीगढ़ के युवक को लूटा गया।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
बीती आठ जून को टीएसएफ कट के पास फ्लाईओवर पर शराब ठेके के सेल्समैन के साथ लूट हुई थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हाईवे पर लूट की घटना हुई हैं। पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।