फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants barged into house in broad daylight took woman hostage and looted In Agra

दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट: रिटायर्ड दरोगा की बहू को बनाया बंधक, जेवरात व रुपये के साथ ले गए बक्सा

Wed, 19 Apr 2023 09:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 09:49 AM IST
सार

आगरा में चार बदमाश दिनदहाड़े एक घर में घुस गए। यहां रिटायर्ड दरोगा की बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। वह अपने साथ जेवरात व रुपये के साथ एक बक्सा भी ले गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
miscreants barged into house in broad daylight took woman hostage and looted In Agra
आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी एन्क्लेव में चार बदमाशों ने सोमवार को सरेशाम घर में दरोगा की बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। अलमारी के लॉकर से रुपये व जेवरात के साथ बक्सा भी उठाकर ले गए। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग मिला है।

विज्ञापन

बदमाश ने कनपटी पर लगा दी पिस्टल 

मूलरूप से मैनपुरी के दन्नाहार स्थित गांव देवामई निवासी अवनीश प्रताप सिंह होटल में कर्मचारी थे। पिता बलराम सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। अवनीश ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी एन्क्लेव में किरन कटियार के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। साथ में पत्नी कामिनी, दो बेटे दस साल का आर्यन और पांच साल का आयुष साथ रहते हैं। सोमवार शाम चार बजे वह बाजार गए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से बोलकर गए थे कि दस मिनट में वापस आ जाएंगे। इस कारण उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया। घर से निकलते ही दो बाइक पर चार बदमाश आए। वह पहली मंजिल पर आकर घर में घुस गए। एक बदमाश ने कामिनी की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बच्चों से कुछ नहीं कहा

उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी दी। उनसे अलमारी की चाबी ले ली। कामिनी को रसोईघर में बंद कर दिया। उस समय आयुष सो रहा था, जबकि आर्यन खेल रहा था। बदमाशों ने बच्चों से कुछ नहीं कहा। अलमारी के लॉकर को खोलकर बदमाशों ने चार हजार रुपये, एक चेन और अंगूठी निकाल ली। घर में रखा बक्सा भी बदमाश ले गए।


बदमाशों के जाने पर कामिनी ने शोर मचाया। इस पर आर्यन ने दरवाजा खोल दिया। कुछ देर बाद अवनीश भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बक्से में रुपये, गर्म कपड़े और कागजात रखे हुए थे।

सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मिला सुराग

पुलिस आयुक्त ने वारदात के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित सहित टीम को लगाया है। पुलिस ने काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांची। इसमें बदमाशों के बारे में सुराग मिला। एक आगरा के अलावा दिल्ली के बदमाश होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इस पर टीम कार्य कर रही हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सकती हैं।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने कहा कि  चार बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सुराग मिले हैं। इन पर टीम कार्य कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed