फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants attacked the police after the accident in etah

हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो सवारों ने किया पुलिस पर हमला, दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल

Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
miscreants attacked the police after the accident in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो सवारों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। इसमें घायल पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं पुलिस के साथ हुई मारपीट में हमला करने वाले भी दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

 
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने की खबर रिजोर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही दो दरोगा सहित छह पुलिस कर्मियों ने बोलेरो सवारों का पीछा करना शुरू कर दिया। कार सवार थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट में कार सहित घुस गए तो पीछे-पीछे पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


यहां पुलिस कर्मियों पर कार सवारों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा हीरालाल और रीतेश ठाकुर, सिपाही सौरभ पुत्र ओमकार सिंह, उमेश पुत्र कृपाल सिंह, अशोक पुत्र लेखराज, कृष्णपाल पुत्र ईश्वर सिंह आदि घायल हो गए। इन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हमलावर भी घायल

मारपीट में हमले का आरोपी गांव रजकोट संतोष कुमार पुत्र सियाराम सहित दो घायल हो गए। इनका भी मेडिकल कराया गया। सीओ सकीट रामनिवास सिंह ने हादसे के बाद बोलेरो सवारों के पीछे पुलिस कर्मियों के जाने की बात कही है। मारपीट की वारदात होने की बात थाना पुलिस छिपा रही है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना रिजोर के गांव रजकोट के प्रधान पुत्र ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर मारपीट की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed