{"_id":"5cec2807bdec22073d79a7b9","slug":"miscreant-looted-pulse-trader-in-motiganj-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाल कारोबारी को पत्थर मारकर पैसों से भरा बैग लूटा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल कारोबारी को पत्थर मारकर पैसों से भरा बैग लूटा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
थाना छत्ता में दाल कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना छत्ता में बदमाशों ने एक दाल कारोबारी को लूट लिया। पत्थर से हमला करने के बाद बदमाश कारोबारी का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लूटी गईं रकम लाखों में बताई जा रही है।
बताया गया है कि थाना छत्ता क्षेत्र के एक मोतीगंज से दाल कारोबारी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर पत्थरों से हमला बोल दिया। व्यापारी के सिर पर पत्थर लगने से वो गिर पड़ा। इसी दौरान दाल कारोबारी का बैग छीनकर युवक फरार हो गए।
इस घटना के बाद आस पास के कारोबारी एकत्रित हो गए। लूट की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि लूट की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।