फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant entered the house and tried to rob the gold chain from the woman in agra

आगरा: घर में घुसकर महिला से चेन लूटने की कोशिश, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात, बदमाश फरार

Sat, 11 Dec 2021 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 12:06 PM IST
सार

आगरा में सामान देने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। महिला की बहादुरी से वारदात बच गई। बदमाश के हाथ में चेन नहीं आ पाई। आसपास के लोग जुटते उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreant entered the house and tried to rob the gold chain from the woman in agra
सीसीटीवी में कैद हुईं बदमाशों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी में शुक्रवार दोपहर को बाइक से आए तीन बदमाशों में से एक ने घर में घुसकर सराफ सुरेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी 55 वर्षीय कुसुम वर्मा के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद भागने लगा। मगर, कुसुम वर्मा ने साहस दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़ लिया, इस हाथ में ही वो चेन भी पकड़े था। 

विज्ञापन

उसने काफी देर तक उनसे हाथ को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। बाद में बदमाश ने अपने हाथ से चेन छोड़ दी और भाग निकला। घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। मगर, बदमाश हाथ नहीं आ सके। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर सवार थे तीन बदमाश
ट्रांस यमुना कॉलोनी ए ब्लाक निवासी सराफ अभिषेक वर्मा ने बताया कि उनकी घर के पास दुकान है। दोपहर तकरीबन दो बजे मां कुसुम वर्मा घर के बाहर खड़ी थीं। कुछ देर बाद वो घर के अंदर जाने लगीं। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक चला रहा बदमाश उतरता है। वो अपने हाथ में कागज का पैकेट पकड़े होता है। वह उनकी तरफ आता है। तब तक मां कुसुम घर के अंदर मुख्य गेट में चली जाती है। अंदर से बंद भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरा बदमाश बाइक चलाने के लिए आगे बैठ जाता है। मां की तरफ आया बदमाश कहता है कि  अंकल जी के लिए यह पैकेट लाए हैं। जब तक वो कुछ समझ पाती, बदमाश उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ लेता है। यह देखकर मां ने शोर मचाया। वहीं बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने हाथ नहीं छोड़ा। 

बदमाश के काफी प्रयास के बाद भी जब हाथ नहीं छुड़ा सका तो उसने सोने की चेन छोड़ दी। वह कुसुम वर्मा के हाथ में आ गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उनकी पकड़ ढीली होने पर बदमाश अपने साथियों के साथ तेजी से बाहर निकलकर भाग जाते हैं। कुसुम ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस पर वो भी पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। उनके साहस से चेन बच गई।

पुलिस चौकी 150 मीटर दूर है घर
जिस जगह पर सुरेंद्र कुमार वर्मा का घर है, वहां से पुलिस चौकी 150 मीटर की दूरी पर है। बदमाश लूट का प्रयास करने के बाद सीधे हाईवे की तरफ बाइक लेकर भाग गए। उनके कुछ जगह फुटेज भी आए हैं। अभिषेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर पहुंचकर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दिए हैं। 

जिस बाइक से बदमाश आए थे। उसका नंबर भी नजर आ गया है। वह किसी सनी गोस्वामी के नाम पर है। बाइक का रंग और मॉडल भी मिल रहा था। पुलिस ज्यादा जानकारी जुटाकर आरोपी के घर तक पहुंच सकती है। बदमाश अपने चेहरे भी नहीं छिपाए थे। उनके चेहरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed