{"_id":"5c0107debdec22419d12bc24","slug":"misbehaved-with-vice-president-of-sc-commission-l-murugan-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी आयोग के उपाध्यक्ष से धक्कामुक्की, नाली में गिरने से बचे, कांग्रेस नेता सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी आयोग के उपाध्यक्ष से धक्कामुक्की, नाली में गिरने से बचे, कांग्रेस नेता सहित दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एल मुरुगन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एल मुरुगन ने शहर की मलिन बस्तियों का दौरा करके समस्याओं का जायजा लिया। मंटोला स्थित कंगालपाड़ा में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। धक्का-मुक्की कर डाली।
उपाध्यक्ष कीचड़ में गिरने से बचे। कुछ लोगों ने बीचबचाव करके उन्हें सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया। इस मामले में एक कांग्रेस नेता नंदलाल भारती, अशोक माहौर समेत कुछ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष कई दिन से शहर की मलिन बस्तियों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। गुरुवार को बंदुकटरा, लोहामंडी, घटिया छिलीईंट, रघुनाथ टाकीज, नाई की मंडी के बाद वो मंटोला में टीला नंदराम में पहुंचे।

गाड़ी के आगे लेटे स्थानीय लोग
उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद, शिवचरणलाल मानव समेत कुछ अन्य लोग थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें इलाके में जलभराव, सीवर चोक की समस्याएं बताकर हंगामा शुरू कर दिया। उनकी गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गए।
इसी बीच हिंदोस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने हस्तक्षेप किया और उन्हें भीड़ से निकालकर गाड़ी तक ले आए। इसके बाद उपाध्यक्ष कंगालपाड़ा पहुंचे तो यहां उन्हें महिलाओं ने घेर लिया। खरीखोटी सुनाईं। समस्याओं के बारे में बताया। उपाध्यक्ष कुछ समझ पाते इससे पहले कुछ लोगों ने घेराव करके धक्कामुक्की कर दी। वह कीचड़ में गिरने से बचे। इसके बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने उन्हें गाड़ी में बैठाया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि वो आयोग की ओर से मलिन बस्तियों में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे। इस मामले में कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद नंदलाल भारती, अशोक माहौर को गिरफ्तार कर लिया गया।