फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misbehave with mahila morcha leader preeti tiwari in Congress training camp in mathura

मथुरा: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी से अभद्रता, बोलीं- यहां नेताओं को तमीज नहीं

Sun, 04 Jul 2021 03:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश टीम के नेताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरा कंधा पकड़कर शिविर में प्रवेश करने से रोका गया। प्रदेश टीम के लोगों को तमीज नहीं है।  

विज्ञापन
misbehave with mahila morcha leader preeti tiwari in Congress training camp in mathura
अभद्रता के बाद प्रशिक्षण शिविर से चली गईं प्रीति तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरुआत हुई। लेकिन प्रशिक्षण शिविर में एक महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता होने से पहले ही दिन बखेड़ा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। उन्हें मनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता तक जुट गए। यह मामला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तक पहुंच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन आगरा और कानपुर मंडल के नेता पहुंचे थे
श्री बांकेबिहारी की भूमि वृंदावन से कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष सहित जिाला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण की शुरुआत की है। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम दे रही है। इसमें रविवार को आगरा और कानपुर मंडल के कांग्रेस पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे थे। 

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया, जब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्चुअल संबोधन चल रहा था। उनका आरोप है कि प्रवेश के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने उनका कंधा पकड़कर रोक दिया। 

योगेश दीक्षित के व्यवहार से प्रीति तिवारी भड़क गईं। उन्होंने इसे अपने साथ बदसलूकी बताते हुए शिविर को छोड़ दिए। इस स्थिति में उन्हें मनाने के लिए कांगेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता महेश पाठक जुटे रहे।

कांग्रेस नेता प्रीति तिवारी ने इस मामले को लेकर अपना विरोध सलमान खुर्शीद के समक्ष भी रखा, लेकिन वह सुनकर निकल गए। उधर, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी के साथ हुए व्यवहार का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed