फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mirzapur widow was sold in Agra and molested by three people

Agra: मिर्जापुर की विधवा को आगरा में बेचा, तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मासूम बेटे को भी छीन ले गए

Wed, 04 Jan 2023 10:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर/ आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर/ आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 10:24 AM IST
सार

आगरा में एक विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मिर्जापुर की रहने वाली है। आरोपियों ने काम दिलाने का झांसा देकर उसे आगरा में बेच दिया था। उसके ढाई साल के बेटे को छीन ले गए। 

विज्ञापन
Mirzapur widow was sold in Agra and molested by three people
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर की रहने वाली विधवा महिला को काम दिलाने का झांसा देकर आगरा में बेच दिया गया। तीन लोगों ने उसके साथ जंगल में दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर छोड़ दिया। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची। मंगलवार को मिर्जापुर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे को बेचने की बात कही। पुलिस ने अपहरण और मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है। मंगलवार को पुलिस टीम आगरा भी आई। ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक होटल में छानबीन के लिए पहुंची।

विज्ञापन

ट्रक वाले की मदद से पहुंची घर 

इस मामले में मिर्जापुर के चुनार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि पति की मौत हो चुकी है। उसे काम दिलाने के नाम पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के चार लोग 20 दिसंबर को आगरा ले आए। यहां एक होटल में ले गए। उसे तीन लाख रुपये में बेचने के बाद आरोपी उसके बच्चे को साथ लेकर चले गए। इसके बाद तीन लोगों ने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट कर उसे वहीं छोड़ दिया। ट्रक वाले की मदद लेकर वह किसी तरह से वापस अपने घर पहुंची। उसका ढाई वर्ष का बच्चा अब भी आरोपियों के कब्जे में है। महिला ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

विज्ञापन

चुनार थाने के कोतवाल त्रिवेणी लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि का कहना है कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

गुरुग्राम में रखा गया है बच्चा 

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी ऊषा गौड़, रामबाबू सोनकर, इशू सोनकर, मोनू सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार सुबह 11 बजे टीम आगरा आई थी। ट्रांसयमुना कॉलोनी क्षेत्र में एक होटल में महिला को बंधक बनाया गया था। स्थानीय थाना पुलिस की मदद से पुलिस होटल में पहुंची। जांच की। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। यह पता चला है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पता चला कि पीड़ित महिला के बच्चे को गुरुग्राम में रखा गया है। इस पर टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed