फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miracle of SN doctors young man food pipe shrunk due to drinking acid operation got success

एसएन के चिकित्सकों का कमाल: एसिड पीने से सिकुड़ गई थी युवक की खाने की नली, 9 घंटे चला ऑपरेशन; मिली सफलता

Wed, 24 Apr 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 09:53 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में खाने की नली की सिकुड़न का जटिल ऑपरेशन किया गया। नौ घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया गया। 

 

विज्ञापन
Miracle of SN doctors young man food pipe shrunk due to drinking acid operation got success
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोसर्जरी विभाग ने एसिड पीने की वजह से सिकुड़ी हुई खाने की नली का जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 27 वर्षीय युवक ने ढाई वर्ष पूर्व एसिड पी लिया था। जिससे खाने की नली और पेट में सिकुड़न आ गई थी।
विज्ञापन


मरीज की नली को एंडोस्कोपी करके बार बार चौड़ा करने के बावजूद मुंह से पानी भी नहीं पी पा रहा था। वह सिर्फ पेट में डाली गई नली से लिक्विड ले रहा था, जिसकी वजह से वह अपना कोई काम भी नहीं कर पा रहा था। जांचों के बाद गैस्ट्रोसर्जरी टीम ने सर्जरी कर बड़ी आंत को छाती से होते हुए गले में लाया गया और खाने की नली के साथ जोड़ा गया। इस बड़ी आंत को पेट के साथ और पेट को छोटी आंत व छोटी आंत को बड़ी आंत के साथ जोड़ा गया। नौ घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद टीम का सफलता मिली। सर्जरी में गैस्ट्रोसर्जरी टीम के सहायक प्रो. डॉ. प्रतिक शाह, सहायक प्रो. डॉ. विक्रम सिंह सोढा, डॉ. ऋषभ और डॉ. निखिल (रेजिडेंट) और एनेस्थीसिया टीम डॉ. नरेंद्र और उनकी टीम रही।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद पांच दिन रखा आईसीयू में
ऑपरेशन के बाद मरीज पांच दिन आईसीयू में रहा, जिसमे आईसीयू इंचार्ज डॉ. अतिहर्ष अग्रवाल और उनकी टीम का मरीज को बिना कोई कम्प्लीकेशन रिकवरी कराने में काफी योगदान रहा। मरीज अब मुंह से सब खा पी सकता है। मरीज को ऑपरेशन के दस दिन बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed