फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor student arrested for abuses of girl in agra

युवती को परेशान कर रहा था 12वीं का छात्र, शादी के बाद भी नहीं माना तो...

Wed, 20 Nov 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
minor student arrested for abuses of girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती को 12वीं का छात्र छह महीने से परेशान कर रहा था। 10 दिन पहले युवती की शादी हो गई तो छात्र ने उसके पति को फोन कर दिया। युवती के बारे में गलत टिप्पणी कीं। 
विज्ञापन


जब किसी तरह युवती को इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाना हरीपर्वत में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवती की शादी आठ नवंबर को दिल्ली के युवक से हुई थी। युवती के पति के मोबाइल पर पिछले कई दिन से युवक कॉल कर रहा था। वो युवती के चरित्र पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को पहले से जानता था छात्र

युवती की शादी के बाद भी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया।
 
थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी युवती को पहले से जानता था। कई बार उसको कॉल कर चुका था। युवती ने नंबर ब्लाक कर दिया था। इस पर उसके पति के मोबाइल पर कॉल किए। युवती की शादी तुड़वाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed