फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor sisters recovered safely by Raya police muslim youth going with her in car

कार में सवार थीं नाबालिग बहनें, पुलिस ने गलत हाथों में जाने से बचाईं दो किशोरियां

Wed, 31 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
minor sisters recovered safely by Raya police muslim youth going with her in car
सांकेतिक तस्वीर
हाथरस से दो नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर ले जा रहे कार सवार युवकों को बिचपुरी पुलिस ने पकड़ लिया, तीन युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसी तरह एक युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और पकड़े गए युवक की पिटाई कर डाली। इसके बाद हाथरस पुलिस आरोपी युवक और दोनों बहनों को लेकर चली गई गई। आरोपियों पर हाथरस में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बिचपुरी चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार रात में गश्त कर रहे थे तभी एक ईको कार में सवार चार युवक दो किशोरियों के साथ हाथरस से राया की तरफ आते मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार को रुकवाया लेकिन, कार सवार चारों युवक भाग निकले। पुलिस ने किसी तरह एक युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम इमरान निवासी श्रीनगर कालोनी जिला हाथरस बताया। उसके साथ दोनों किशोरियां भी थीं। पूछताछ में बताया कि वह लोग किशोरियों को सोनई में रिश्तेदारी में घुमाने के लिए लाए थे।

इसके बाद बिचपुरी पुलिस कार, दोनों बहनों एवं आरोपी युवक को चौकी ले गई। जहां घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा नेता राकेश बंसल, हरिओम, चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, शैलू चौधरी, सागर कौशिक, आशीष बंसल, संजय आदि पहुंच गए और उन्होंने आरोपी कर पिटाई कर डाली। उधर, पुलिस दोनों बहनों और आरोपी युवक को राया थाने ले आई। राया पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ हाथरस थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed