{"_id":"6a28833ff945d3be99084775","slug":"minor-sisters-beaten-at-a-crossroads-over-a-trivial-disputeminor-sisters-beaten-at-a-crossroads-over-a-trivial-dispute-agra-news-c-364-1-ag11019-130007-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मामूली विवाद में चौराहे पर नाबालिग बहनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मामूली विवाद में चौराहे पर नाबालिग बहनों को पीटा
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा के करकुंज चौराहे पर गोलगप्पे खा रहीं नाबालिग बहनों का एक अन्य बालिका से विवाद हो गया। बालिका ने अपने भाई और परिजन को बुला लिया। आरोपियों ने बीच सड़क दोनों बहनों को जमीन पर गिराकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
आवास विकास निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 और 17 वर्षीय दोनों बेटियां कोठियों में झाड़ू पोंछा लगाने का काम करती हैं। मंगलवार सुबह वह घर से काम के लिए निकली थीं। करकुंज चौराहे के पास दोनों बहनें गोलगप्पे खाने के लिए रुकी थीं। छोटी बहन ने बड़ी बहन से काम पर चलने को कहा। वहां से गुजर रही एक किशोरी को लगा कि बेटी ने उस पर टिप्पणी की है। वह वहां से गई और अपने भाई, चाचा और चाची समेत अन्य को बुला लिया। आरोपियों ने दोनों बहनों को जमीन पर गिरा कर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि बेटियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई। बेटी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपी घर से भाग गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।