फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor school going brothers robbed for iPhone in agra

UP: आईफोन के लिए छात्र बने लुटेरे...नाबालिग भाइयों ने व्यापारी के गले से तोड़ी चेन, मामा ने भी दिया साथ

Sat, 12 Jul 2025 04:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 12 Jul 2025 04:56 PM IST
सार

आगरा में आईफोन खरीदने का शाैक पूरा करने के लिए दो भाइयों ने अपराध का रास्ता चुना। नाबालिग छात्रों ने आलू व्यापारी के गले से चेन लूट ली। इसके बाद 9 लाख रुपये की चेन को 2.70 लाख रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
Minor school going brothers robbed for iPhone in agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आईफोन खरीदने की चाहत में मॉर्निंग वाॅक पर निकले आलू व्यापारी से सोने की चेन लूट को अंजाम दिया गया। वारदात के आरोप में ताजगंज पुलिस ने सीसीटीवी में आए बाइक के नंबर से पहचान कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चेन बेचने में मदद करने का आरोपी मामा फरार है। उनके कब्जे से 1.72 लाख रुपये की नकदी, एक आईफोन, एक मोटरसाइकिल बरामद कर किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि थाना ताजगंज में विश्वकर्मा पुरम एकता चौकी क्षेत्र के निवासी महेंद्र सिंह आलू व्यापारी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि वह रोज जोनल पार्क रोड पर मॉर्निंग वाॅक के लिए जाते हैं। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे पार्क के पास टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आ गए। उन्होंने झपट्टा मारकर गले सोने की चेन लूट ली। लाॅकेट वहीं गिर गया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का भागकर पीछा भी किया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

तब तक बदमाश चौपाटी की तरफ होते हुए भाग निकले। चेन की कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। उसमें आरोपी और उनकी बाइक का नंबर कैद हो गया। पहचान कर दो सगे नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चेन बेचने में साथ देने वाले ऊर्खरा निवासी प्रवेश की तलाश जारी है। पूछताछ में बताया कि दाेनों आरोपी जोनल पार्क घूमने आते थे, वहां उन्होंने आलू व्यापारी को गले में मोटी चेन पहने देखकर रैकी के बाद लूट की योजना बनाई थी।

बाइक के नंबर से आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
चेन लूटने के बाद दोनों भाई बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें आरोपियों की बाइक का नंबर कैद हो गया था। पुलिस ने नंबर से मालिक का पता किया। पहचान होने के बाद बंबू रिसोर्ट के पास से दोनों नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। छोटा 10 वीं का छात्र है तो बड़ा 11 वीं का छात्र है।

1.92 लाख नकद और 80 हजार ऑनलाइन मिले
दोनों भाई चेन लूटने के बाद ऊखर्रा निवासी मामा प्रवेश के पास पहुंचे। सोने की चेन दिखाकर बेचने के लिए कहा। इस पर मामा ने अपना कमीशन तय कर चेन बेच दी। भांजों को 1.92 लाख नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन दिए। इनमें से आरोपियों ने एक लाख रुपये का आईफोन खरीद लिया।

ये भी पढ़ें-UP: 60 हजार की उधारी पड़ गई भारी...सूदखोर ने इस कदर किया परेशान, ऑटो चालक ने दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed