फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girls left home for fear of family scolding in agra

आगरा: पंजाब के बठिंडा से वापस आईं दोनों किशोरियां, परिवार की डांट के डर से छोड़ा था घर

Wed, 17 Nov 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 11:24 AM IST
सार

आगरा से शुक्रवार को दोनों किशोरियां लापता हुईं थीं। शनिवार को उनके परिजनों पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। परिवारवालों की डांट के डर से दोनों पंजाब के भठिंडा पहुंच गईं थीं। 

विज्ञापन
minor girls left home for fear of family scolding in agra
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी और लोहामंडी की 17 साल की किशोरी पंजाब के बठिंडा से सोमवार रात को घर वापस आ गईं। उन्हें पुलिस और परिजन साथ लेकर आ गए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बिना बताएं सहेली की जन्मदिन पार्टी में चली गई थीं। वह घरवालों के फोन रिसीव नहीं कर पाई थीं। उन्हें डर था कि घर जाने पर पिता डांट लगाएंगे। इसलिए घर नहीं जाना चाहती थीं। 

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरियों को घर पहुंचा दिया है। उनसे महिला सिपाही ने पूछताछ की थी। इसमें पता चला कि 17 वर्षीय किशोरी ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थीं। एक घंटे बाद 14 साल की किशोरी ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। मगर, वह कोचिंग नहीं गईं। 
विज्ञापन


सहेली की जन्मदिन पार्टी के बाद नहीं गई थीं घर 
दोनों संजय प्लेस में अपनी एक सहेली का जन्मदिन मनाने चले गए। इस दौरान दोनों घरवालों के फोन रिसीव नहीं कर पाईं। पार्टी के बाद 14 वर्षीय किशोरी तनाव में आ गई। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे सहेलियों ने संभाला। बाद में वो घर जाने के लिए निकलीं। मगर, डर की वजह से घर नहीं गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास एक पार्क में रात भर बैठी रहीं। बाद में सुबह एमजी रोड पर आकर घूमने लगीं। वह ग्वालियर रोड पर पहुंच गईं। शाहगंज की किशोरी की नानी दिल्ली में रहती हैं। दोनों ने दिल्ली जाने के बारे में पता किया। किसी ने धौलपुर से ट्रेन पकड़ने के बारे में बता दिया। वह धौलपुर चली गईं। 

बिना टिकट पंजाब मेल में बैठ गईं। मगर, दिल्ली में नहीं उतर पाई। वह पंजाब की तरफ जाने लगीं। उधर, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। आरपीएफ की मदद से किशोरियों को ट्रेन से उतार लिया गया। सकुशल बेटियों के घर लौटने पर परिजन खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed