{"_id":"5a19412f4f1c1bc8678bdb2a","slug":"minor-girl-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांवले लड़के से हुई रिश्ते की बात, युवती ने उठा लिया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवले लड़के से हुई रिश्ते की बात, युवती ने उठा लिया ये कदम
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बल्केश्वर के लाल मसजिद मोहल्ले में शनिवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि सांवले लड़के से रिश्ते की बात होने से युवती तनाव में थी।
बता दें कि आगरा के लाल मसजिद निवासी पिंटू जूता फैक्ट्री में काम करता है। न्यू आगरा की बल्केश्वर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पिंटू की तीन बेटियों में सबसे बड़ी अंजली (18) की शादी की बात चल रही थी। व्हाट्सएप पर एक लड़के की फोटो आई, जिससे अंजलि की शादी करने के लिए परिवारीजन विचार कर रहे थे।
मगर, लड़के का रंग सांवला था। अंजली सांवले लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने मां मंगलेश से मना भी किया था। पिता ने उससे कहा कि लड़का सांवला जरूर है, लेकिन परिवार अच्छा है। वह उसे खुश रखेंगे। शनिवार को पिंटू फैक्ट्री चला गया, जबकि मां घरों में काम के लिए गई थी।

घर में अंजली के साथ छोटी बहन साक्षी थी। एक बहन संजना स्कूल गई थी। दोपहर में 12:30 बजे घरों की छत पर खेल रहे बच्चों ने पिंटू के घर के जंगल में देखा तो अंजली फांसी पर लटकी हुई थी। उसने गार्डर में दुपट्टा लगाकर फंदा बनाया। कमरा अंदर से बंद था।
मोहल्ले के लोगों ने गेट की कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर पिता और मां आ गए। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ले के लोगों ने गेट की कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर पिता और मां आ गए। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ में सांवले लड़के से रिश्ते की बात होने से युवती के तनाव में होने की जानकारी मिली है।
इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पिता पिंटू ने बताया कि अंजली कक्षा नौ तक पढ़ी थी। वह आत्मघाती कदम उठा लेगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था। अंजली की मौत से बहनों के आंसू नहीं रुक रहे।
इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पिता पिंटू ने बताया कि अंजली कक्षा नौ तक पढ़ी थी। वह आत्मघाती कदम उठा लेगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था। अंजली की मौत से बहनों के आंसू नहीं रुक रहे।