फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl suicide in agra

सांवले लड़के से हुई रिश्ते की बात, युवती ने उठा लिया ये कदम

Mon, 27 Nov 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
minor girl suicide in agra
अात्‍महत्‍या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बल्केश्वर के लाल मसजिद मोहल्ले में शनिवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि सांवले लड़के से रिश्ते की बात होने से युवती तनाव में थी।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के लाल मसजिद निवासी पिंटू जूता फैक्ट्री में काम करता है। न्यू आगरा की बल्केश्वर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पिंटू की तीन बेटियों में सबसे बड़ी अंजली (18) की शादी की बात चल रही थी। व्हाट्सएप पर एक लड़के की फोटो आई, जिससे अंजलि की शादी करने के लिए परिवारीजन विचार कर रहे थे। 
विज्ञापन


मगर, लड़के का रंग सांवला था। अंजली सांवले लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने मां मंगलेश से मना भी किया था। पिता ने उससे कहा कि लड़का सांवला जरूर है, लेकिन परिवार अच्छा है। वह उसे खुश रखेंगे। शनिवार को पिंटू फैक्ट्री चला गया, जबकि मां घरों में काम के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

minor girl suicide in agra
अात्‍महत्‍या - फोटो : अमर उजाला
घर में अंजली के साथ छोटी बहन साक्षी थी। एक बहन संजना स्कूल गई थी। दोपहर में 12:30 बजे घरों की छत पर खेल रहे बच्चों ने पिंटू के घर के जंगल में देखा तो अंजली फांसी पर लटकी हुई थी। उसने गार्डर में दुपट्टा लगाकर फंदा बनाया। कमरा अंदर से बंद था। 

मोहल्ले के लोगों ने गेट की कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर पिता और मां आ गए। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि  परिवार के लोगों से पूछताछ में सांवले लड़के से रिश्ते की बात होने से युवती के तनाव में होने की जानकारी मिली है। 

इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पिता पिंटू ने बताया कि अंजली कक्षा नौ तक पढ़ी थी। वह आत्मघाती कदम उठा लेगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था। अंजली की मौत से बहनों के आंसू नहीं रुक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed