{"_id":"5d008795bdec22070b275323","slug":"minor-girl-molested-by-kitchen-manager-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक नगरी में नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक नगरी में नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
Wed, 12 Jun 2019 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
moleste
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
धार्मिक नगरी वृंदावन में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ का एक परिवार वृंदावन दर्शन करने को आया हुआ था।
बताया गया है कि देर रात अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में परिवार सहित खाना खाने के बाद जब बालिका वॉशरूम में हाथ धोने गई। तभी पीछे से रसोई का मैनेजर भी वहां घुस आया और बालिका को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
जैसे-तैसे भागकर आई बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पहले तो मैनेजर को खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे मथुरा गेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह यादव और एसआई शैलेन्द्र शर्मा को देख आरोपी मैनेजर चन्द्रशेखर वहां से रफूचक्कर होकर किसी कमरे में जा छिपा। बाद में पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाना वृंदावन ले आई। फिलहाल पूछताछ जारी है।