फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl kidnapped from Fatehabad of agra feared to be sold in Kolkata

आगरा: फतेहाबाद से अगवा किशोरी को कोलकाता में बेचने की आशंका, मां ने लगाई एसएसपी से गुहार

Mon, 03 Jan 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 08:29 PM IST
सार

फतेहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल किशोरी 24 नवंबर 2021 से लापता है। उसकी मां ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
minor girl kidnapped from Fatehabad of agra feared to be sold in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद से अगवा किशोरी को कोलकाता में बेचे जाने की आशंका मां ने जताई है। किशोरी की मां ने इस संबंध में सोमवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज होने पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मामले में एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देशित किया है।

विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 24 नवंबर 2021 को 16 साल की बेटी घर से निकली थी। वह अंगूठे में चोट लगने पर डॉक्टर की क्लीनिक गई थी, मगर वापस नहीं आई। थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन

दो युवकों ने दी थी अपहरण की धमकी 
आरोप है कि मोहल्ले के दो युवकों ने बेटी को अगवा कर ले जाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमे में आठ को नामजद किया। मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि बेटी को अगवा कर ले जाने वाला आरोपी बसई खुर्द का रहने वाला है। उसकी बहन कोलकाता के सोनागाछी में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां ने आशंका जताई कि बेटी को भी कोलकाता में रखा गया है। उसे बेचा गया है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई। 

थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की लोकेशन कोलकाता की आई है। टीम को भेजा जा रहा है। एक पत्र भी पूर्व में आया था, जिसमें किशोरी ने भी आरोप लगाए थे। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed