{"_id":"5a314e8d4f1c1bb6678c19ff","slug":"minor-girl-in-mainpuri-tried-to-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर प्रेमी से कर रही थी बात, घरवालों ने डांटा तो नाबालिग ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर प्रेमी से कर रही थी बात, घरवालों ने डांटा तो नाबालिग ने उठाया ये कदम
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने प्रेमी से बात करने को मना किया तो मैनपुरी के कुरावली में एक किशोरी से छत से कूद गई। घायल किशोरी ने फोन कर प्रेमी को बुला लिया।
गुस्साए परिवारीजनों ने प्रेमी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई लगा दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार को किशोरी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। इसी बीच परिवारीजनों ने किशोरी को हड़काते हुए फोन पर बात करने की मना कर दी।
इस पर किशोरी छत पर चढ़ गई और फिल्मी अंदाज में प्रेमी से ही शादी करने अथवा छत से कूद कर जान देने की बात करने लगी। परिवार वाले समझाने लगे, लेकिन वह छत से कूद गई। इससे उसका पैर टूट गया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में चोट लगने की जानकारी किशोरी अपने प्रेमी को दे दी। बुधवार सुबह जब प्रेमी दो अन्य साथियों के साथ उससे मिलने घर पहुंचा। तो किशोरी के परिवारीजनो ने पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। उधर किशोरी प्रेमी के साथ शादी रचाने की जिद पकड़ कर बैठी है। वहीं पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। उधर किशोरी प्रेमी के साथ शादी रचाने की जिद पकड़ कर बैठी है। वहीं पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।