{"_id":"5ba33469867a557ff747e720","slug":"minor-girl-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने मौसा के घर में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने मौसा के घर में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि उसके प्रेम संबंध रिश्तेदार युवक से थे। परिजनों ने उस पर बंदिशें लगा दीं। इससे वो तनाव में थी। उसने मौसा के घर में जान दे दी। सुसाइड नोट भी मिला है।
किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। परिजनों ने कई साल पहले उसे पढ़ाई के लिए मौसा के घर भेजा था, उसके प्रेम संबंध रिश्तेदार युवक से हो गए। कुछ समय पहले ही वह अपने घर वापस चली गई थी। प्रेम संबंधों की जानकारी पर परिजन विरोध करने लगे।
परिजनों ने सोमवार को उससे मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर वो घर से निकल आई। प्रेमी को फोन करके साथ ले जाने कहा, लेकिन वो नहीं आया, उसने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस और परिजन तलाश में जुट गए। मंगलवार रात को मौसा के घर में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
मौसा के परिजनों ने बताया कि वो घर में नहीं थे। तभी किसी समय किशोरी आई। बाथरूम के जंगले पर लगा गत्ता हटाकर अंदर प्रवेश कर गई। इसके बाद दुपट्टे से फांसी लगा ली। देर रात वो लोग घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। जंगले से झांककर देखा। वो फांसी पर लटकी थी।
इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने दरवाजे को कुंडी तोड़कर खोला। शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि किशोरी ने दो कागज पर सुसाइड नोट लिखा है।
एक कागज पर लिखा है कि अब तो तुम खुश हो न मम्मी, मेरा मरा मुंह देखकर। दूसरे पर प्रेमी के नाम के साथ आई लव यू लिखा है। वहीं आत्महत्या पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जांच के घेरे में परिजन भी हैं। पुलिस जांच कर रही है।