{"_id":"6ab77e50d62453310801dcbe","slug":"minor-girl-allegedly-assaulted-video-recorded-and-threatened-with-viral-release-accused-arrested-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दरिंदगी: किशोरी का बना लिया वीडियो, फिर देने लगा धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दरिंदगी: किशोरी का बना लिया वीडियो, फिर देने लगा धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:42 PM IST
सार
आगरा में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना एकता पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दी।
आरोप लगाया कि आकाश गौतम निवासी राजीव नगर इंद्रपुरम ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को चुप करा दिया।
शिकायत पर आरोपी के परिजन ने धमकी दी। पुलिस ने पाॅक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आकाश गौतम निवासी राजीव नगर इंद्रपुरम ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को चुप करा दिया।
शिकायत पर आरोपी के परिजन ने धमकी दी। पुलिस ने पाॅक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।