फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor driver crashed four people by speeding car two killed in agra

Agra: नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से बरपाया कहर, चार लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक ही हालत गंभीर

Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
सार

बिचपुरी मार्ग पर अमरपुरा के पास रविवार सुबह कार ने चार लोगों की रौंद दिया। इनमें से दो की मौत हो गई। जिस कार से हादसा हुआ, उसे नाबालिग चला रहा था। 

विज्ञापन
Minor driver crashed four people by speeding car two killed in agra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र  के बिचपुरी मार्ग पर अमरपुरा के पास रविवार सुबह कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो की मौत हो गई थी। वहीं दो घायल हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने जांच की तो हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया। यह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे हादसा हुआ था। अमरपुरा निवासी डीजे संचालक पप्पू, शंकर लाल, सचिन और कैलाशी घर से टहलने निकले थे। वह खोखे के पास खड़े थे। तभी एक कार ने टक्कर मार दी थी। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शंकरलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीसरे घायल सचिन की हालत भी गंभीर बनी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

नाबालिग चला रहा था कार 

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि लोगों ने कार चालक को पकड़ा था। वह नाबालिग निकला। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें कार जाती नजर आई है। उसकी स्पीड भी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक बाइक खड़ी कर रहा था। पप्पू खोखे के पास खड़े थे। तभी कार आती है। दोनों को टक्कर मारती है। दोनों दूर जाकर गिरते हैं। भगाने के चक्कर में दो और लोग चपेट में आ जाते हैं। आसपास के लोग मौके पर आ जाते हैं। चालक और उसके साथ दो लोगों को पकड़ लेते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed