{"_id":"5b7f742d42c792466c1008c2","slug":"minor-daughter-raped-by-father-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोते हुए 13 साल की बेटी बोली- पापा दरिंदे हैं, मां से तलाक के बाद हर रात किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोते हुए 13 साल की बेटी बोली- पापा दरिंदे हैं, मां से तलाक के बाद हर रात किया रेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से उसके पिता ने ही दुराचार किया। इसका पता चलने पर उसकी मां ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गुरुवार को जेल भेजा गया। पीड़ित बच्ची का कहना है कि पिता तीन महीने से उसका यौन शोषण कर रहे थे।
राज मिस्त्री का पत्नी से 2013 में तलाक हो गया था। पति-पत्नी अलग अलग रहते हैं। बच्ची कुछ समय मां के पास रहती है, पापा की याद आती थी तो उनके पास चली जाती थी। मां और बाप सिकंदरा क्षेत्र में ही रहते हैं। बच्ची उनकी इकलौती संतान है। तीन महीने पहले उसे पिता की याद सताई तो मां ने भेज दिया।
आरोप है कि बेटी के घर आते ही पिता ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रात को रोज दुराचार किया जा रहा था, उसे धमकी दी जा रही थी कि अगर मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। वह पहले तो चुप रही, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ती चली गई तो उसने पड़ोस की महिला से कहा कि उसकी मां तक खबर पहुंचा दें।

आरोपी को भेजा जेल
इसके बाद बच्ची को वहां से निकाला गया। उसकी मां उसे लेकर गत 20 अगस्त को एसएसपी अमित पाठक से मिली। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया, उसे गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया। महिला थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि आरोपी पर पाक्सो और रेप की धाराएं लगाई गई हैं।
पिता की हवस का शिकार बनी बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह अपने पापा को बहुत प्यार करती थी। इसलिए उनके पास जाती थी, उसे नहीं मालूम था कि पापा दरिंदे हैं। वह चाहती है कि पिता को कड़ी से कड़ी सजा मिले।