फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy sexual abuses the five-year-old girl in Vrindavan

मथुरा में एक और वारदात: वृंदावन में किशोर ने पांच साल की बालिका से किया दुष्कर्म

Sat, 27 Nov 2021 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 02:20 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 16 साल के किशोर पर लगा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
minor boy sexual abuses the five-year-old girl in Vrindavan
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोसीकलां के बाद अब वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छटीकरा कस्बे में एक किशोर पर पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चौकी जैत में तहरीर दी है। इस पर पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोर गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय बालिका को टॉफी के बहाने घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव के बाहर खाली मकान में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची घर आई तो गुमसुम थी। 
विज्ञापन

परिजनों को बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने बच्ची से पूरी जानकारी ली। इसके बाद रिपोर्टिंग चौकी जैत में लिखित तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, वारदात के बाद आरोपी के फरार हो गया। पुलिस ने उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
थाना कोसीकलां पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी दिगंबर निवासी गांव मुड़कुटी पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को अदालत में ले जाकर बयान दर्ज कराए। उसकी हालत में सुधार है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की प्रयास किया था। 

बीते मंगलवार को कोसीकलां क्षेत्र की रहने वाली युवती से चलती कार में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को हाईवे किनारे फेंक दिया। पीड़िता दरोगा भर्ती परीक्षा देकर आगरा से लौट रही थी। 

पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी तेजवीर सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी की तलाश में दिल्ली में दो टीमों ने दबिश दी। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की शाम कोटवन चौकी के समीप से दूसरे आरोपी दिगंबर को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed