फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor allegation of gang rape in Ghiror Thana Crime News

मैनपुरीः तमंचे के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताई यह घटना

Fri, 05 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Minor allegation of gang rape in Ghiror Thana Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह शिकायत करने गया तो थाने में मौजूद दरोगा ने मारपीट करने के साथ ही थाने में बैठा लिया। पीड़िता के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। उधर, पुलिस ने मामले से इनकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि 16 वर्षीय पुत्री दो जुलाई को घर में अकेली थी। पिता व अन्य परिजन किसी काम से बाहर थे। 
विज्ञापन


तभी गांव निवासी दो युवक छिपकर घर में घुस गए। तमंचा के बल पर आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पुकार सुन ग्रामीण जमा हो गए। भाग रहे आरोपियों को पकड़ने के बाद कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों को धमकाते हुए दोनों को छुड़ा ले गए। आरोप है कि पीड़िता को लेकर पिता जब थाने में पहुंचा। तो वहां मौजूद दरोगा ने झूठी शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए मारपीट कर थाने में बैठा लिया। उधर, आरोपी पक्ष भी रिपोर्ट दर्ज न कराने को लेकर धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई। किशोरी को गांव के एक युवक से बात करते परिजनों ने पकड़ लिया था।

इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। वे उसे मरा हुआ समझने के बाद भाग गए। युवक का उपचार सैफई में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हत्या का मामला दर्ज न हो जाए, इस वजह से सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed