फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ministerial Collectorate Employees Union demonstrated

Agra News: मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Aug 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ministerial Collectorate Employees Union demonstrated
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपदीय इकाई ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। 22 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 17 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को एक जुट होकर प्रांतीय संगठन के साथ रह कर प्रांतीय संगठन को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

मंडलीय महामंत्री वीरेश पाठक ने कहा कि यदि 17 सितंबर तक 22 सूत्री मांगों का सम्मानजनक निस्तारण नहीं होता है तो 18 सितंबर को गांधी प्रतिमा, हजरतगंज लखनऊ में पूरे प्रदेश के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री अनुज कुमार ने कहा कि शासन द्वारा सेवा नियमावली में प्रदत्त व्यवस्था के तहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति के लिए पात्रता क्षेत्र के विस्तार का अनुमोदन शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे पात्र कार्मिक पदोन्नति के लाभ से वंचित होकर सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

धरने को प्रदीप कुमार, रोहित दुबे, रमेश तोमर, कालीचरन, सतेंद्र कुमार, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, कौशल किशोर, मनीष कुमार, अनुज कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed