फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister, your health ATM is lying defunct since 15 days

Agra News: मंत्रीजी, आपका हेल्थ एटीएम 15 दिन से पड़ा है खराब

Sat, 29 Apr 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Minister, your health ATM is lying defunct since 15 days
मैनपुरी। मंत्री जी, आपका हेल्थ एटीएम 15 दिन से खराब पड़ा हुआ है। इसे सही कराने के लिए भी कोई पहल नहीं की जा रही है। ये हम नहीं बल्कि मैनपुरी की वह जनता कह रही है जो जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगे हेल्थ एटीएम पर जांच करने के लिए पहुंचती है। एटीएम खराब देख उन्हें मायूस होना पड़ता है। पर्यटन मंत्री के निधि से इसकी स्थापना कराई गई थी।जिले के लोग अपने स्वास्थ्य का परीक्षण स्वयं कर सकें, इसी उद्देश्य से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हेल्थ एटीएम की स्थापना तीन महीने पहले कराई गई थी। पिछले 15 दिनों से हेल्थ एटीएम खराब पड़ा हुआ है। जिम्मेदार इस एटीएम की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। एटीएम ने कार्य करना बंद कर दिया है। लोग यहां जांच के लिए पहुंचते हैं लेकिन एटीएम खराब होने के कारण लोग निराश ही घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में दोपहर 12 बजे तक ही जांच की जाती है। इसके बाद यहां आने वाले मरीजों के लिए हेल्थ एटीएम ही एक सहारा मात्र है। लेकिन यह हेल्थ एटीएम भी पिछले 15 दिन से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते यहां आने वाले मरीजों की 12 बजे के बाद जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में लोग बाहर से जांच करा रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे रठेरा निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह 12 बजे अस्पताल पहुंचा तो यहां पैथोलॉजी में उसका सेंपल नहीं लिया गया। जब वह हेल्थ एटीएम के पास आया तो यहां खराब है। ककराना निवासी ऋषि कुमार का कहना था कि मंत्री जी ने लोगों की सुविधा के लिए विधायक निधि से हेल्थ एटीएम की स्थापना कराई थी अब स्वास्थ्य विभाग उसकी देखभाल तक नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


18 प्रकार की जांच की है सुविधा
हेल्थ एटीएम से ब्लड, शुगर, बीपी, लंबाई, वजन आदि सहित कुल 18 प्रकार की जांच की व्यवस्था है। लेकिन हेल्थ एटीएम खराब होने के कारण लोग इनमें से एक भी जांच नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रखरखाव के अभाव में लोगों को जांच सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख की लागत से हुई थी स्थापना
जिला अस्पताल में 20 जनवरी 2021 को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की विधायक निधि से चार लाख रुपये खर्च कर हेल्थ एटीएम की स्थापना कराई थी। चार लाख रुपये तो खर्च कर दिए गए, लेकिन जनता को हेल्थ एटीएम का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार व्यवस्थाएं तो कराती है, लेकिन रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को उन व्यवस्थाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

हेल्थ एटीएम में तकनीकी खराबी है। इसके संबंध में कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। जल्द ही हेल्थ एटीएम को सही करा दिया जाएगा।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed