फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister suresh khanna warned officers over negligence

ओडीएफ योजना में लापरवाही पर भड़के नगर विकास मंत्री, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Sun, 01 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 01 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
minister suresh khanna warned officers over negligence
समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रधानमंत्री आवास और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) योजना में लापरवाही बरतने पर नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भड़क गए। उन्होंने 15 दिन में दोनों योजनाओं में प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को न सिर्फ निलंबन बल्कि एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


सभी नगर निकाय को दो अक्तूबर तक हर हाल में ओडीएफ घोषित करने के लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभार्थियों को चाभी व प्रमाणपत्र भी दिए।
विज्ञापन


मंडल के सभी जनपदों के नगर विकास से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर विकास मंत्री ने कहा कि दो अक्तूबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हर परिस्थिति या मजबूरी में प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

इस तिथि तक ओडीएफ घोषित न होने पर संबंधित नगर निकाय का राज्य वित्त का पैसा रोकने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान मंडल के अधिकांश नगर निकायों में ओडीएफ की प्रगति लगभग 30 फीसदी ही थी। 

नगर विकास मंत्री इसी पर भड़क गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना की भी प्रगति मंडल में ठीक नहीं मिली। एजेंसी और अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। सबसे खराब स्थिति मैनपुरी की रही। यहां के डूडा परियोजना अधिकारी को सात जुलाई तक का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पात्रों के खातों में पहली किश्त की धनराशि अवश्य चली जाए, नहीं तो शासन स्तर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगरा के डूडा परियोजना अधिकारी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए व्यवहारिक स्तर पर कदम उठाने के निर्देश दिए। 

मंत्री ने कहा कि काम में रुचि लेने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। दयालबाग नगर पंचायत अध्यक्ष ने ठोस कूड़ा निस्तारण में प्रयोग की जा रही आधुनिक तकनीक का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में भाजपा विधायक, महापौर व अधिकारीगण मौजूद रहे। 

महिलाओं के लिए गुलाबी रंग के बनेंगे शौचालय

समीक्षा के दौरान नगर विकास मंत्री ने फतेहाबाद के अधिशासी अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की संख्या पूछी तो वह फाइल के पन्ने पलटने लगे। इस पर मंत्री खासे नाराज हुए। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता पर भी जोर दिया। खासतौर से आगरा पर। उन्होंने कहा कि यहां साफ-सफाई बेहतर होगी तो पर्यटन और ज्यादा बढ़ेगा। वहीं, उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े प्रदेश के नगर निकायों में स्वच्छता रैंकिंग में सिर्फ गाजियाबाद, अलीगढ़ व दयालबाग का ही चयन हो पाया। 

नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने सामुदायिक शौचालय बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से पिंक (गुलाबी) रंग के शौचालय बनवाए जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में सेफ्टी टैंक खाली करने का कार्य मशीनों से ही कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed