फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister shriram chauhan inspected Jawahar Bagh in mathura

हिंसा की आग में झुलसे जवाहर बाग की जल्द संवरेगी सूरत, राज्यमंत्री ने दिए अफसरों को निर्देश

Mon, 02 Dec 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
minister shriram chauhan inspected Jawahar Bagh in mathura
राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने किया जवाहर बाग का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
हिंसा की आग में झुलसे मथुरा के जवाहर बाग की जल्द ही सूरत संवर सकती है। प्रदेश के उद्यान विभाग के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने रविवार को जवाहर बाग का निरीक्षण किया। वो करीब एक घंटे तक जवाहर बाग में रहे। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि जवाहर बाग में अधिकारियों के विश्राम के लिए एक गेस्ट हाउस या फिर रेस्ट हाउस भी बनना चाहिए। इसके अलावा यहां पर मत्स्य पालन के उद्देश्य से तालाब भी बनने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्दश दिए। 
विज्ञापन

 
शाम करीब 6.30 बजे उद्यान मंत्री जल निगम के अधिकारियों को लेकर जवाहर बाग पहुंचे। उनके द्वारा इंट्रेंस प्लाजा का बारीकी से निरीक्षण किया। वह सूर्य नमस्कार तक गए। मंत्री ने बड़े नक्शे पर 1593 लाख  की इस योजना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों से ली जानकारी

मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली कि जवाहर बाग कब तक नये स्वरूप में आ जाएगा। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को गेस्ट हाउस तथा मत्स्य पालन के उद्देश्य से तालाब बनाने के निर्देश दिए। 

इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर उद्यान विभाग आगरा, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस छत्तर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। इसस पूर्व मंत्री ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed