फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister say about damage road... its pregnancy atch

शहर में खोदी पड़ी सड़कों पर बोले केंद्र्रीय मंत्री... ये प्रसव वेदना है

Mon, 20 Sep 2021 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
minister say about damage road... its pregnancy atch
आगरा। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री व आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रविवार को सर्किट हाउस में योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। अरबों रुपये के विकास कार्यों का दावा किया। कहा-शहर की सड़कों पर कहीं गड्ढे नहीं हैं। शहर में खोदी पड़ी सड़कों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा... ये प्रसव पीड़ा है। बच्चा होने के बाद जो सुख मिलता है वही सुख सीवर व अन्य कार्य पूर्ण होने के बाद शहर की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

रबर डैम, स्मार्ट सिटी के खराब कैमरे, पिंक टॉयलेट में पानी की समस्या व गोशालाओं में गोवंश की दुर्दशा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा, आज सिर्फ साढ़े चार साल में हुए विकास कार्यों की बात करूंगा। बाकी सवालों के जवाब फिर कभी दूंगा। सड़कों पर गड्ढों के सवाल पर बोले कि शहर में सड़कों पर कहीं गड्ढे नहीं है। जिन जगह पाइप लाइन बिछाने का काम हो रहा है सिर्फ वहीं सड़कें खराब हैं। दोपहर करीब 1.20 मिनट पर केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पहुंचे। यहां 30 मिनट उन्होंने सूची से विकास कार्य पढ़कर सुनाए। सवाल-जवाब का दौर शुरू होते ही सभागार से बाहर निकल आए। इस दौरान उनके साथ विधायक योंगेद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ ए मनिकन्डन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोक ऑफ द सेंचुरी...
विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव द्वारा 400 सीटें जीतने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, ये जोक ऑफ द सेंचुरी स्टेटमेंट है। अखिलेश यादव का गणित खराब है। उनका ये एक महाझूठा बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed