{"_id":"5c069095bdec22419975b204","slug":"minister-niranjana-jyoti-says-bulandshah-violence-in-tragic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में हुई घटना दुखद, आरोपियों पर सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई: निरंजना ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में हुई घटना दुखद, आरोपियों पर सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई: निरंजना ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति मंगलवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बुलंदशहर की घटना को दुखद बताया। निरंजना ज्योति ने कहा कि हम मृतक इंस्पेक्टर के परिवार के साथ हैं। सरकार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बोलने से पूर्व अपने गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए। क्योंकि मुजफ्फरनगर का दंगा उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था। कहा कि मथुरा के जवाहरबाग कांड में क्या हुआ यह सब जानते हैं।
राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर राजनीति नहीं बल्कि मुद्दा उठाकर निवारण का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देश का समझदार मुसलमान भी यही चाहता है कि जो भी फैसला हो लेकिन वह आए।

'विपक्ष कर रहा भद्दी राजनीति'
तीन तलाक पर निरंजना ज्योति ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ भाजपा कड़ा कानून लाई लेकिन विपक्ष के असमर्थन के चलते वह राज्यसभा में अटक गया। वार्ता के दौरान उन्होंने स्वीकारा कि राजनीति में गिरावट आ चुकी है। राजनीति में एक दूसरे के विचारों का विरोध होना चाहिए लेकिन आज परिवारों को बीच में लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रकार की भद्दी राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी द्वारा पीएम के पिता पर टिप्पणी की वहीं राजबब्बर द्वारा झोपड़ी में रहने वाली मां पर टिप्पणी करना विपक्ष की सोच को बताता है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास की नीति लेकर काम कर रहे हैं।