फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia goons firing on police in agra

दुस्साहस: खनन माफिया के गुर्गों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2020 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 09:57 AM IST
सार

  • पुलिस ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Mining mafia goons firing on police in agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में अवैध खनन कर बालू लेकर जा रहे खनन माफिया के गुर्गों ने सोमवार को कुसियापुर गांव के समीप पुलिस पर हमला कर दिया। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर निवासी एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। बालूभरी ट्रैक्टर ट्राली भी कब्जे में लेकर सीज कर दी है।
विज्ञापन



खेरागढ़ के बसई नवाब मार्ग स्थित कुसियापुर गांव के समीप सोमवार की सुबह खनन माफिया के गुर्गे चंबल की बालू लेकर जा रहे थे। अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी धौलपुर का रहने वाला

पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने हमलावर रामवीर पुत्र रामफूल निवासी भूरापुरा थाना कौलारी जिला धौलपुर को पकड़ा। बालूभरी ट्रैक्टर ट्राली भी कब्जे में ले ली। जबकि दो अन्य गुर्गे बालू गिराकर भाग निकले। 

पुलिस उनकी बालू भी ट्रैक्टर ट्राली से थाने में ले आई। थाना प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अवैध खनन में केस दर्ज कर लिया गया है। टैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed