फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini stadium will be built in Khedi Adu of Etmadpur Rs 10.30 crore will be spent Funds will be released soon

Agra: एत्मादपुर के खेड़ी अड़ू में बनेगा मिनी स्टेडियम, 10.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च; जल्द जारी होगी धनराशि

Sat, 07 Jun 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 10:09 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय खेलमंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव सौंपा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। इस स्टेडियम के निर्माण में 10.30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 
 

विज्ञापन
Mini stadium will be built in Khedi Adu of Etmadpur Rs 10.30 crore will be spent Funds will be released soon
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय खेलमंत्री से की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलकूद में भविष्य बनाने वाले युवाओं को जल्द सौगात मिलने वाली है। एत्मादपुर के ग्राम पंचायत खेड़ी अड़ू में मिनी स्टेडियम बनेगा। इसके निर्माण में 10.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोे. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया को दिल्ली में सौंपा है। इसे उन्होंने स्वीकृत कर लिया।
विज्ञापन


 

ग्राम पंचायत खेड़ी अड़ू में बनने वाले मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों की सुविधा होगी। खासतौर से 400 मीटर का ट्रैक बनेगा। आसपास जिलों के अलावा ब्लॉक के युवाओं के लिए भी बड़ी सुविधा हो जाएगी। उन्हें खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा और देश के लिए पदक जीत सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने राज्य सरकार से मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करवाया था। प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने बताया कि केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में प्रधानमंत्री की खेलो इंडिया मुहिम के तहत 10.30 करोड़ रुपये बजट की मांग की है। केंद्रीय खेलमंत्री ने बजट जारी करवाने के लिए आश्वस्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed