{"_id":"604917b78ebc3e59281ac718","slug":"mini-stadium-to-be-sold-in-manupari-bever-and-karhal-mainpuri-news-agr4841021180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुपरी, बेवर और करहल में मिलेगी मिनी स्टेडियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुपरी, बेवर और करहल में मिलेगी मिनी स्टेडियम की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए शासन और प्रशासन प्रयासरत है। इसी के तहत जिले के तीन ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए भारत सरकार की टीम ने सर्वे किया। शासन से धनराशि जारी होते ही इन ब्लॉकों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शासन ने जिले के हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा दो साल पहले की थी। इसका निर्माण केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत किया जाना है। अब तक केवल सुल्तानगंज ब्लॉक में ही मिनी स्टेडियम में काम शुरू हुआ है। अब तीन अन्य ब्लॉकों में भी भारत सरकार की टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इसमें मैनपुरी ब्लॉक के लिए औड़ेन्य पड़रिया, बेवर ब्लॉक में बेवर देहात और करहल ब्लॉक में गांव अहलादपुर में चिह्नित भूमि का सर्वे किया गया है।
प्रत्येक ब्लॉक में सात एकड़ भूमि का चिह्नांकन किया गया है। टीम की रिपोर्ट के बाद अब जल्द ही धनराशि जारी होने की उम्मीद है। धनराशि जारी होने के बाद तीनों ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
----
सुल्तानगंज में 50 प्रतिशत काम हुआ पूरा
खेलो इंडिया योजना के तहत 3.10 करोड़ रुपये की लागत से सुल्तानगंज ब्लॉक के गांव सुन्नामई में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शासन की ओर से जारी 1.50 करोड़ की प्रथम किस्त से लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था को शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी है।
----
पांच ब्लॉकों में जमीन की तलाश जारी
मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन की ओर से भूमि के क्षेत्रफल का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुल सात एकड़ भूमि चिह्नित किया जाना है। अब तक जिले के पांच ब्लॉकों में भूमि न मिलने से योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसमें जागीर, किशनी, कुरावली, घिरोर और बरनाहल ब्लॉक शामिल हैं।
तीन ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए भारत सरकार की टीम ने सर्वे किया है। सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। इसके बाद निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी।
सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।