फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minar

किसानों ने पक्का माइनर तोड़कर लगाई खंदी

Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
minar
किशनी में माइनर की सफाई करते लोग - फोटो : MAINPURI
किशनी। शमशेरगंज माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लालगढ़ी से रूपपुर तक रसूखदारों ने पक्के माइनर को तोड़कर जेसीबी से खंदी काटकर पानी रोक लिया है। माइनर में बांध भी लगा दिया है। पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। रविवार को किसानों ने माइनर की सफाई खुद करके डीएम से खंदी बंद करवाकर टेल तक पानी पहुंचवाने की मांग की।
विज्ञापन

समान रजबहा से शमशेरगंज माइनर निकला है। इस माइनर में रसूखदारों ने कई जगहों पर पक्के माइनर को जेसीबी से तोड़कर खंदी लगा दी है। कई जगह बांध भी लगा दिया है। इसकी वजह से कृपालपुर से किशनी तक पानी बहुत कम पहुंच रहा है। किशनी से शमशेरगंज तक भी पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान इंजन से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान सोबरन सिंह, गणेश शाक्य, राजेश शाक्य, राधेश्याम शाक्य, सुनील सैनी, रामनाथ शाक्य, गुरुदेव कठेरिया, अवनीश शाक्य, प्रमोद बाथम, रवि पाल, घासीराम शाक्य, दारा यादव, संतोष यादव, पुष्पेंद्र शाक्य, प्रमोद शाक्य ने डीएम से खंदी बंद कराने, बांध खुलवाने, टेल तक पानी पहुंचवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जेई को भेजकर खंदी बंद कराई जाएगी। माइनर में लगाया गया बांध खुलवाया जाएगा। माइनर तोड़कर खंदी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में पुलिस को भी कार्रवाई के लिए सूचना भेजी जाएगी। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता नहर विभाग, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed