फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milk man arrested with his three friends for buffalo stolen in agra

Agra: आईपीएल में सट्टा लगा गंवाई रकम, कर्ज चुकाने को दूध विक्रेता बन गया चोर, साथियों संग चुराईं भैंसें

Tue, 21 Jun 2022 07:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 07:29 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने चोरी के आरोप में दूध विक्रेता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूध विक्रेता ने कर्ज चुकाने के लिए  चोरी की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
milk man arrested with his three friends for buffalo stolen in agra
दूध विक्रेता ने चुराईं भैंसें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दूध विक्रेता ने आईपीएल में सट्टा लगाकर रकम गवां दी। उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की साजिश रची। उसने पांच साथियों की मदद से अपने गांव के व्यक्ति की दो भैंसें चुरा लीं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विक्रेता और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया।

विज्ञापन


न्यू आगरा स्थित आनंदी भैरों, मऊ रोड निवासी भोलाराम दूध का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जून को यमुना किनारा स्थित अपने खेत पर दो भैंसें बांधकर छोड़ी थीं। वह खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद लौटकर आए तो भैंसें नहीं मिलीं। पहले समझा की भैंसें कहीं चली गईं होंगी। मगर, रास्ते में एक भवन पर लगे कैमरे में भैंसों को मेटाडोर में ले जाते हुए चोर नजर आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। मामले में 17 जून को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी दयालबाग हरीश कुमार को लगाया गया था। उन्होंने सोमवार को चार चोरों को पकड़ लिया। इनमें नगला बूढ़ी स्थित नई आबादी निवासी सतवीर, बंटू, दीपक और राहुल हैं। उनके दो साथी कृष्णा और राजपाल भाटिया फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से 50 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि राहुल का भैंसों का बाड़ा है। वह दूध की बिक्री करता है। वह आईपीएल में सट्टा लगाता था। इस कारण उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज हो गया था। उसके घर पर लोग रुपये लेने के लिए चक्कर काट रहे थे। उसने कर्ज चुकाने के लिए भैंस चोरी की साजिश रची। 

उसे पता था कि भोलाराम अपनी भैंसें बांधकर चला जाता है। उसने अपने साथियों को बुलाया। सतवीर और दीपक मेटाडोर लाए। बाकी भैंस चढ़ाने में शामिल हुए। इसके बाद इटावा की पैंठ में भैंस बेच दी। उन्हें 90 हजार रुपये मिले। 50 हजार रुपये राहुल ने रखे, जबकि बाकी 40 हजार साथियों को दिए। उनकी मेटाडोर एक कैमरे में आ गई थी। उस पर नवीन सब्जी मंडी लिखा नजर आया था। पुलिस सिकंदरा सब्जी पहुंची। मेटाडोर की पहचान हो गई। इससे आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed