{"_id":"5793c4a34f1c1bac59c4c62f","slug":"military-man-came-to-meet-the-families-of-missing-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सैनिक के परिजनों से मिलने पहुंचा सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सैनिक के परिजनों से मिलने पहुंचा सेना का जवान
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सेना का जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अपनी यूनिट फिरोजपुर से लौटते समय पंजाब मेल से 21 जुलाई की सुबह फरीदकोट से लापता हुए बाह के सैनिक विजय दीक्षित (24) का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। सैनिक की पत्नी लक्ष्मी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजेंगी। वहीं, घर में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि जैतपुर के नहटौली गांव के विजय दीक्षित (24) पुत्र रिषीकेश दीक्षित फिरोजपुर में सेना की आर्टलरी कोर में बीते तीन साल से तैनात हैं। 20 जुलाई को दिल्ली में डाक देकर पंजाब मेल से फिरोजपुर लौटते समय 21 जुलाई को सुबह लगभग पांच बजे फरीदकोट से लापता हो गए।
विजय दीक्षित और लक्ष्मी की शादी इसी साल पांच मार्च को हुई थी। लक्ष्मी ने बताया कि पति ने दिवाली पर घर आने की बात कही थी। लक्ष्मी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाएंगी कि वे उनके पति को ढूंढने में मदद करें। इसके लिए सोमवार को पत्र भेजेंगी। विजय दीक्षित के पिता और मां सिमरानी बेटे की कुशलता को लेकर चिंतित हैं। परिवारीजन शनिवार को फरीदकोट पहुंच गए हैं। वहां कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, फिरोजपुर यूनिट से सीओ ने सेना के जवान समीर कुमार को गांव भेजकर परिजनों को ढांढस बंधाया और जल्दी ही विजय दीक्षित को तलाश करने का भरोसा दिलाया।