{"_id":"62fe136b0dfd1b2dae0d8270","slug":"milind-soman-tiranga-yatra-independence-day-reached-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milind Soman: तिरंगा यात्रा लेकर आगरा पहुंचे मिलिंद सोमन, जानें फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milind Soman: तिरंगा यात्रा लेकर आगरा पहुंचे मिलिंद सोमन, जानें फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर क्या बोले?
Thu, 18 Aug 2022 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:54 PM IST
सार
फिटनेस को लेकर 56 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता मिलंद सोमेन जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। उनके साथ तीन गाड़ियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
मिलिंद सोनम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 75 साल की वर्षगांठ पर फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन यूनिटी रन 2022 का आगाज किया है। वे हाथ में तिरंगा लेकर रोड पर दौड़ लगाकर झांसी के किले से दिल्ली के लाल किला तक निकले हैं। इस सफर में बृहस्तपतिवार को फिल्म अभिनेता आगरा के सैंया में पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर चल रहे विवाद पर भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने कहा कि फिल्म देखनी चाहिए। कुछ लोगों को स्टोरी अच्छी लगती है, तो कुछ लोग विरोध भी करते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया शरीर के लिए दौड़ लगाना और योगा करना बेहद जरूरी है। इससे रोगों से मुक्ति मिलती है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने से परहेज तो नहीं किया, लेकिन शर्त रख दी कि जो 10 दंड बैठक करेगा उसके साथ वे खुद सेल्फी लेंगे।
विज्ञापन
बता दें फिटनेस को लेकर 56 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता मिलंद सोमेन जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। उनके साथ तीन गाड़ियां भी चल रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। आगरा पहुंचने पर ग्वालियर रोड स्थित यूनियन बैंक तेहरा पर बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक अमरनाथ मिश्रा, मुख्य प्रबंधक हरि सिंह, शाखा प्रबंधक तेहरा राम सनेही, देवश चाहर, राजकुमार गौड़, दीपक ओझा, संदीप कुमार, धर्मेंद्र चाहर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन