फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mid day meal will not be taken from NGO till the quality improves

Agra News: गुणवत्ता में सुधार तक एनजीओ से नहीं लिया जाएगा मध्याह्न भोजन

Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mid day meal will not be taken from NGO till the quality improves
कासगंज। माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य परिषद की बैठक शनिवार को बीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में गुणवत्ता में सुधार नहीं होने तक एनजीओ से भोजन नहीं लेने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में पांच अगस्त को फिर से बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी।परिषद के अध्यक्ष कैप्टन आलोक दुबे ने कहा कि एनीजीओ के माध्यम से स्कूलों में जो भोजन की सप्लाई दी जाती है उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होती। जिससे बच्चे इस भोजन को खाना पसंद नहीं करते। शिकायतों के बाद भी भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं आया। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में भोजन खाने से 55 बच्चों के बीमार पड़ने की घटना को परिषद के प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। बच्चों की सेहत पहले है। जब तक भोजन की गुणवत्ता सही नहीं होती तब तक विद्यालयों में भोजन नहीं लिए जाने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन के संबंध में रणनीति बनाने के लिए 5 अगस्त को फिर से बैठक बुलाई गई है। प्रदेश नेतृत्व से जो दिशा- निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed