{"_id":"5f3421a58ebc3e3cad4dcaf7","slug":"mid-day-meal-kasganj-news-agr4546411194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों की खातों में एमडीएम की धनराशि पहुंचाने की मुहिम तेज 15-00-39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों की खातों में एमडीएम की धनराशि पहुंचाने की मुहिम तेज 15-00-39
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में एमडीएम की धनराशि पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रारूप पर अभिभावकों का ब्योरा खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में बैंकों में उपलब्ध कराएं। ताकि जल्द धनराशि भेजी जा सके। हालांकि शिक्षा विभाग एमडीएम के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर चुका है। अब बैंकों के माध्यम से अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जाएगी।
कोरोना काल के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश चल रहा है। सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इस बीच सरकार ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को लाभांवित करने की व्यवस्था के तहत पहले खाद्यान्न उपलब्ध करवाया था।
अब अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सोमवार तक हर हाल में सभी विद्यार्थियों की एडवाइजरी तैयार कर अभिभावकों का ब्योरा बैंकों में उपलब्ध करा दें। ताकि समय से अभिभावकों के खातों में एमडीएम की कनवर्जन कास्ट पहुंच सके।
विज्ञापन
- विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। शिक्षकों को निर्देशित किया है कि सोमवार को हर हाल में एडवाइजरी तैयार कर बैंकों में उपलब्ध करा दें। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।