फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MG Road was jammed for three hours

Agra News: लाइफ लाइन पर थम रही रफ्तार, तीन घंटे तक  रेंग-रेंगकर चले वाहन

Tue, 20 Dec 2022 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 09:58 AM IST
सार

यही हाल हरीपर्वत से आने वाले वाहनों का रहा। दोपहर करीब तीन बजे तक यही हाल रहा। हाईवे पर शाम के समय सिकंदरा, भगवान टॉकीज पर वाहनों की कतार रही। 

विज्ञापन
MG Road was jammed for three hours
एमजी रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। आलम ये है कि सोमवार को वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से एमजी रोड पर तीन घंटे तक जाम रहा। हरीपर्वत से कलक्ट्रेट तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहन रेंग-रेंगकर निकले। स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसे रहे। 

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम 

एमजी रोड पर कलक्ट्रेट स्थित रावली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम लगा। चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन रावली महादेव मंदिर के बाहर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इससे जाम लगा। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन करने वालों की भीड़ आई थी। इससे भी वाहन फंस गए। एक बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को लेकर जा रहे वाहन निकलने लगे। कुछ ही देर में वाहनों की दूर तक कतार लग गई। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने 

पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने की कोशिश में दिखे। यही हाल हरीपर्वत से आने वाले वाहनों का रहा। दोपहर करीब तीन बजे तक यही हाल रहा। हाईवे पर शाम के समय सिकंदरा, भगवान टॉकीज पर वाहनों की कतार रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed