फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro train project 2729 trees will be cut in agra latest news in hindi

मेट्रो ट्रेन के लिए होगा 'हरियाली का कत्ल' सिकंदरा से ताजमहल तक चढ़ेगी हजारों पेड़ों की 'बलि'

Tue, 14 May 2019 10:51 AM IST
Abhishek Saxena अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 May 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Metro train project 2729 trees will be cut in agra latest news in hindi
मेट्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ताज ट्रिपेजियम जोन में एक बार फिर हरियाली का कत्ल करने की तैयारी हो रही है। मेट्रो ट्रेन का एलाइनमेंट और डिपो के लिए 2,729 हरे पेड़ों की बलि दी जाएगी। सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट कॉरिडोर में 2010 पेड़ काटे जाएंगे, जबकि आगरा कैंट से कालिंदी विहार वाले दूसरे कॉरिडोर के लिए 719 पेड़ों पर आरी चलेगी। 
विज्ञापन


हैरतअंगेज पहलू ये है कि ताजमहल से महज 505 मीटर दूरी पर पीएसी मैदान पर मेट्रो के डिपो के लिए 1,226 पेड़ काटे जाएंगे, जो ताजमहल के लिए रक्षक बने हुए हैं। राइट्स की ओर से तैयार की गई डीपीआर में कहा गया है कि मेट्रो निर्माण के दौरान 2729 पेड़ काटे जाएंगे। 
विज्ञापन


सिकंदरा में जहां स्टेशन बनेगा, वह जगह बाबरपुर रिजर्व फारेस्ट से केवल 1.5 किमी दूर है और वहीं से पेड़ काटने की शुरुआत हो जाएगी। सबसे ज्यादा ताजमहल के पास पेड़ कटेंगे, जबकि ताज ट्रिपेजियम जोन के कारण सुप्रीम कोर्ट ने हरे पेड़ काटने पर पाबंदी लगा रखी है। ऐसे में मेट्रो के लिए पेड़ काटने की अनुमति लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Metro train project 2729 trees will be cut in agra latest news in hindi
यहां से जाएगा मेट्रो का ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के रूट और डिपो के लिए जो पेड़ काटे जाएंगे, वह 50 से 100 साल पुराने हैं। इनमें बबूल नहीं, बल्कि देसी प्रजाति के ऐसे पेड़ हैं जो हमारे पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें बरगद, पीपल, शीशम, नीम, आम, पाकड़, केसिया, करंज, सागवान, सेजन, अर्जुन, जामुन, खजूर, गुलमोहर, नीलगिरी, चंपा आदि के पेड़ काटे जाएंगे। इनमें से कई पेड़ों के तने का व्यास 4 फुट तक का है।

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए 11 हरे पेड़ काटने की अनुमति के लिए पर्यटन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से विजन डाक्यूमेंट मांग लिया। पर्यावरण मंत्रालय की सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने हरे पेड़ काटने की अनुमति से पहले काम शुरू करने पर 30 गुना जुर्माना भी ठोंका है, जबकि कोर्ट ने विजन डाक्यूमेंट पेश होने तक सभी निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी कर दिए थे।

गंगाजल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन के लिए जल निगम ने बाबरपुर और बांईपुर के जंगल में जो पेड़ काटे, उसकी जगह फिरोजाबाद में पेड़ लगाए गए। पाइप लाइन डालने के बाद भी 100 फुट से ज्यादा चौड़ाई में काटे गए पेड़ों की जगह पौधे न लगाकर 50 किमी दूर फिरोजाबाद में जमीन दी गई, जहां वन विभाग को पौधे लगाने हैं।

Metro train project 2729 trees will be cut in agra latest news in hindi
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
302 किमी लंबे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में 65,342 पेड़ काटे जा चुके हैं। यही हाल इनर रिंग रोड, माल रोड और नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का है, जिसमें एक लाख पेड़ काटे जा चुके हैं। अब हाल यह है कि नेशनल हाईवे पर पुराने सभी पेड़ काटे जा चुके हैं। वाहन सवारों या राहगीरों को तेज धूप में दो पल ठहरने के लिए यहां छांव तक मयस्सर नहीं है, वहीं वायु प्रदूषण की मात्रा हाईवे पर जबरदस्त बढ़ी है। यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुराने पेड़ दूर-दूर तक नजर नहीं आते।
 
डा. शरद गुप्ता, पर्यावरणविद् का कहना है कि मेट्रो के लिए इतने पेड़ नहीं काटे जाने चाहिए। डिजाइन ऐसा तैयार किया जाए, जिसमें इनका सामंजस्य हो सके। पहले ही आगरा में हाईवे, माल रोड, इनर रिंग रोड, एक्सप्रेसवे के लिए लाखों पेड़ काटे जा चुके हैं। हरियाली का ऐसा कत्ल स्वीकार्य नहीं है


इं. उमेश शर्मा, सदस्य, टीटीजेड अथारिटी का कहना है कि ताजमहल के कारण आगरा पर्यावरण संवेदी क्षेत्र है, ऐसे में मेट्रो को अपने एलाइनमेंट और डिपो की डिजाइन में बदलाव करना चाहिए ताकि कम से कम पेड़ ही हटाए जा सकें। भले ही एलाइनमेंट बदलने से दूरी बढ़ जाए, लेकिन पेड़ न काटे जाएं। मेट्रो इसका ध्यान रखे

Metro train project 2729 trees will be cut in agra latest news in hindi
tree cutting - फोटो : फाइल फोटो
ताजनगरी से फिर काटे जाएंगे पेड़
सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर
एलाइनमेंट    784 पेड़
पीएसी डिपो    1226 पेड़
कुल पेड़    2010

आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर
एलाइनमेंट    565 पेड़
कालिंदी विहार डिपो    154 पेड़
कुल पेड़    719
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed