फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro station will be built here between ISBT and Sikandra Guru ka Taal was cut and closed

Agra Metro: आईएसबीटी और सिकंदरा के बीच यहां बनेगा मेट्रो स्टेशन, गुरु का ताल कट कर दिया गया बंद

Tue, 17 Jun 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

आईएसबीटी और सिकंदरा के बीच मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए गुरु का ताल कट बंद कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Metro station will be built here between ISBT and Sikandra Guru ka Taal was cut and closed
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुद्वारा गुरु के ताल पर नया कट बना दिया है। कंक्रीट से डिवाइडर का गड्ढा भर दिया है। सप्ताहभर में इसे शुरू कर दिया जाएगा। गुरुद्वारा के सामने वाले पुराने कट को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि गुरु के ताल पर पुराने कट के ऊपर ही मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनना है। इसके लिए 20 मीटर पहले फुट ओवर ब्रिज के पास नया कट बनाया है। कंक्रीट को सूखने में सप्ताह भर का समय लगेगा। इसके बाद पुराना कट बंद कर नए से वाहन आ-जा सकेंगे। आईएसबीटी स्टेशन से गुरु के ताल तक हाईवे के मध्य बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड हैं। आईएसबीटी सर्विस रोड पर बन रहा है। यहां से ट्रैक हाईवे के मध्य पहुंचेगा। हाईवे के मध्य में ही गुरु के ताल-सिकंदरा स्टेशन बनेंगे। ये कार्य अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पहले आरबीएस, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज भूमिगत स्टेशन हैं, जो बन चुके हैं। इनमें पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक रेलवे की एनओसी के कारण निर्माण कार्य पिछड़ा हुआ है। सितंबर तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन होने लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed