फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro rail corporation will repair damaged sewer in agra

Agra: पुरानी मंडी में क्षतिग्रस्त सीवर से परेशान लोग, नगर निगम के संभव दिवस में आई शिकायत; मेट्रो कराएगा ठीक

Tue, 22 Jul 2025 11:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 11:31 PM IST
सार

नगर निगम के संभव दिवस में क्षेत्रीय लोगों ने सीवर समस्या को लेकर शिकायत की। इसके बाद नगरायुक्त ने जलकल अधिकारियों को माैके पर जाकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Metro rail corporation will repair damaged sewer in agra
संभव दिवस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पुरानी मंडी में सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर नगर निगम ने यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से इसकी मरम्मत के लिए कहा है। इस लाइन की मरम्मत पर होने वाला खर्च यूपीएमआरसी ही वहन करेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि पुरानी मंडी में सीवर समस्या के साथ एमजी रोड पर मिट्टी की सफाई भी नहीं की गई। इससे धूल उड़ रही है। मेट्रो को इनके निदान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


संभव दिवस में मंगलवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के सामने सीवर संबंधी शिकायतें ज्यादा आईं। उन्होंने जलकल अधिकारियों से मौके पर जाकर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसमें 8 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए। उमेश अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सुमन चाहर, आरके लवानियां आदि ने नगरायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर उर्खरा रोड स्थित फूलकली स्कूल के पास चोक पड़ी सीवर को खुलवाने की मांग की। तो वहीं, नाला मंटोला निवासी इमरान ने नाले के पास टूटी पुलिया को ठीक कराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ एंक्लेव मउ रोड के अर्पित बंसल ने क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम के अलावा महाप्रबंधक जलकल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed