फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   metro noticed for pollution

धूल नियंत्रण न करने पर मेट्रो को नोटिस

Sat, 13 Nov 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
metro noticed for pollution
आगरा। कमिश्नर अमित गुप्ता द्वारा बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित मेट्रो डिपो के निर्माण के दौरान धूल उड़ती हुई मिलने पर यूपी मेट्रो को नोटिस जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपी मेट्रो को धूल नियंत्रण के उपाय न करने पर यह दूसरा नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने मेट्रो के अधिकारियों को हालात में सुधार न आने पर जलनिगम की तर्ज पर मेट्रो पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बोर्ड के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान मेट्रो के निर्माण कार्य में वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं मिले थे। धूल उड़ती हुई पाई जाने पर मंडलायुक्त के निर्देश पर यूपी मेट्रो को नोटिस जारी किया गया है। फिर से निरीक्षण कराया जाएगा। अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कचरा जलता दिखे तो समीर एप पर शिकायत करें
ताज ट्रिपेजियम जोन में प्रदूषण के हालात गंभीर होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों का सहयोग मांगा है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक शहर में कोयला, डीजल, लकड़ी, कंडे, उपले, रबर, चमड़ा, प्लास्टिक, कतरन आदि जलाना प्रतिबंधित किया गया है। सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 21 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है। उद्योग भी केवल सीएनजी, पीएनजी का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल न करें। अगर कहीं भी शहर में कोई कचरा जलाता हुआ नजर आए तो इसकी शिकायत समीर एप पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड को ऐसे करें सहयोग
- भवन निर्माण सामग्री ढक कर रखें, पानी का छिड़काव करें।
- निजी वाहनों का कम प्रयोग करें, कार पूल को प्रोत्साहन दें।
- खुली जगहों पर कचरा न डालें, न कचरे को जलाएं।
- रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सुरक्षा गार्ड को इलेक्ट्रिक हीटर मुहैया कराएं।
- सभी वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र साथ ही रखे जाएं।
- वाहनों के टायरों में उचित वायु दाब रखें, लेन ड्राइविंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed