{"_id":"669bec41e2bfcdfffd0d4ad0","slug":"metro-construction-work-will-be-completed-by-july-30-at-sn-medical-college-in-agra-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: एसएन में 30 जुलाई तक मेट्रो खत्म करेगा काम, फिर शुरू होगा अस्पताल का निर्माण; DM ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: एसएन में 30 जुलाई तक मेट्रो खत्म करेगा काम, फिर शुरू होगा अस्पताल का निर्माण; DM ने किया निरीक्षण
Sat, 20 Jul 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:35 PM IST
सार
एसएन में 30 जुलाई तक मेट्रो का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद एक अगस्त से राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण शुरू करेगा। DM ने निरीक्षण करके निर्देश दिए।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो के लिए सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में 30 जुलाई तक मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जो मशीनें रखी हैं, उन्हें 30 जुलाई तक हटा दिया जाएगा। उसके बाद एक अगस्त से राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। शनिवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में ये बातें कहीं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट, मोर्चरी, पोस्टमार्टम हाउस, मेडिसिन ब्लाक के साथ-साथ इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर (200 बेड) आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेडी लायल के पास कराए जा रहे निर्माण को देखकर डीएम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर से मिट्टी हटवाने के लिए कहा। साथ ही एक अगस्त से निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचने में आमजन को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान यूपीएमआरसी से अनिल राय, निर्माण निगम से बृज बिहारी चाहर, बीके सोनी, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन