फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro: Barricades removed on MG Road, broken road obstructing traffic

मेट्रो : एमजी रोड पर बैरिकेडिंग हटी, टूटी सड़क बन रही यातायात में बाधा

Mon, 29 Dec 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Metro: Barricades removed on MG Road, broken road obstructing traffic
उखड़ी हुई एम जी रोड की सड़क
आगरा। एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण का कार्य चल रहा है। जिस पॉइंट पर पिलर बनकर तैयार हो गए हैं, वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। हालांकि, सड़क निर्माण न होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। साईं का तकिया, सुभाष पार्क और आगरा काॅलेज के सामने कई जगह पर सड़क उखड़ी हुई है। संकेतक और सफेद पट्टी न होने से कोहरे में हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं वाहनों की गति धीमी रहने से जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

एमजी रोड पर जनवरी 2025 में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए माॅल रोड पर अवंतीबाई चाैराहे से भगवान टाॅकीज तक बैरिकेडिंग लगाई गई है। एमजी रोड पर कई पॉइंट पर पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। यू-गर्डर भी लगाए जा चुके हैं। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए बैरिकेडिंग को जहां निमार्ण कार्य पूरा हो रहा है, वहां से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

साईं का तकिया से स्टेट बैंक तिराहा, सुभाष पार्क के सामने, नागरी प्रचारिणी से इमरजेंसी तक बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। निर्माण कार्य की वजह से यहां की सड़क पूरी तरह से उखड़ी हुई है। सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही संकेतक और सफेद पट्टी भी नहीं बनी है। इससे कोहरे में हादसों का खतरा है। मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि अभी पैचवर्क कराया जा रहा है। बैरिकेडिंग को पूरी तरह से हटाने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed